Three Days Training programme on Youth Mental Health First Aid (YMHFA)
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा विभाग द्वारा आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट के साथ किए गए MOU के अंतर्गत Mpower एवं COPE (Counselling and Outreach for Peer Empowerment) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा नामित 25 विद्यार्थियों को Youth Mental Health First Aid (YMHFA) का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी COPE Club के सदस्य एवं Peer Advocates के रूप में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं आउटरीच गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।
इस कार्यक्रम का महत्व विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिक सहायता संबंधी समझ विकसित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने साथियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को समझने, सहयोग प्रदान करने तथा परिसर में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जाएगा।
कार्यक्रम की महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम: Youth Mental Health First Aid (YMHFA) Training
आयोजक: Mpower – Aditya Birla Education Trust
COPE Club: Counselling and Outreach for Peer Empowerment
आयोजन विभाग: प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय , विशेष शिक्षा विभाग
प्रशिक्षण अवधि: 17 सितंबर 2026 से 19 सितंबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे
COPE Club Members: 25 विद्यार्थी
प्रशिक्षण: Youth Mental Health First Aid (YMHFA)
Facilitator: Trishula Wedwalker
Coordinator: Dr. Vandana Singh Thakur
Co-Coordinator: Ms. Seema Choudhary
Programme Support: Mr. Dheeraj Kumar Nagar
विशेष शिक्षा विभाग
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
